नीम का थाना से 27 K.M दुर पहाड़ीयो पर टपकेश्वर महादेव जी का मन्दिर स्थित है, यहाँ जाने के लिये सड़क का साधन उपलब्ध है, यह स्थान शेखावटी के सीकर जिला अन्तर्गत अरावली की पहाड़ीयो के मध्य हरियाली से अच्छादित है
यहाँ गुफा के अन्दर शिव लिगं स्थापित है, जहाँ गुफा की चट्टानो से शिव लिगं पर हमेशा जल टपकता है, जिस कारण टपकेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है
पहाड़ीयो के ऊपर बाबा योगेन्द्र नाथ का कमरा है, पहाड़ीयो के मध्य स्थित होने के कारण यहाँ की दृश्य बहुत मनोरम है
इस पावन स्थान का गमन जरूर करना चाहिए जहाँ पर टपकेश्वर महादेव जी तीर्थराज का स्वामित्व सुर्यनारायण को देकर स्वयं तपस्या कर रहे हैं। यहाँ श्रद्धापुर्वक स्नान करने से मनुष्य स्वर्ग को जाता है।